किशनगंज, जनवरी 26 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। लखनऊ एटीएस की टीम ने ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के मुंशीभीट्टा निवासी फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के सदस्य अरमान के गिरफ्तारी के बाद दो दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। ठाकुरगंज पुलिस के सहयोग से की गई इस कार्रवाई में एटीएस की चार सदस्यीय टीम ने आरोपी की दुकान पर छापेमारी की थी। आरोपी अरमान के पास से एक लैपटॉप, थंब स्कैनर, प्रिंटर और कई प्रकार के संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं। टीम में इंस्पेक्टर सहित अन्य तीन सदस्य शामिल थे। थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशरफी ने बताया कि यह गिरफ्तारी कांड संख्या 9/2025 के सिलसिले में की गई है। आरोपी पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे कर चुका है, जिनकी गहन जांच एटीएस कर रही है।जब्त सामानों और दस्तावेजों से बड़े स्तर पर फर्जी आधार कार्ड रैकेट के खुलासे की संभावना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.