अलीगढ़, फरवरी 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। फर्जी आधार पर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले कश्मीरी को जेल भेजने के बाद पुलिस एजेंट की तलाश में जुटी है। रविवार को पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी, मगर वह नहीं मिला। जम्मू-कश्मीर के जिला अनंतनाग के मट्टन थाना क्षेत्र के अकड़शील निवासी जुनैद वानी तीन माह के लिए शॉल बेचने आया था। इसी बीच उसकी मुलाकात जमालपुर निवासी एजेंट मुबीन से हुई। उसने एजेंट से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए कहा तो उसने उसके आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर स्थायी पता जेल रोड गगन स्कूल के पास दर्ज कर दिया। इसके बदले में आठ हजार रुपये लिए थे। उस आधार से पहले लर्निंग डीएल बन गया। जब उसे स्थायी कराने के लिए शुक्रवार को जुनैद को आरटीओ कार्यालय बुलाया गया तो लिपिक ने जांच में उसका फर्जीवाड़ा पकड़ लिया। उसके हाथ में लगे आधार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.