रांची, दिसम्बर 10 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत फर्जी पता पर आधार कार्ड और जाति प्रमाण पत्र बनवाकर जमीन कारोबारियों द्वारा जमीन की खरीद-बिक्री में फर्जीवाड़ा करने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर मंगलवार को एक पक्ष ने अंचल कार्यालय के सामने धरना दिया था। बरवादाग पंचायत के मौजा डूमरगढ़ी में स्थित 1.11 एकड़ भूमि को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में दस्तावेजों के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार उक्त भूमि दो डीड के माध्यम से बेची गई है। आरोप है कि विक्रेता वास्तविक रूप से मेढ़ा गांव निवासी हैं, परंतु जमीन की खरीद-बिक्री करने के लिए जमीन कारोबारियों ने गलत तरीके से अंचल कार्यालय अनगड़ा और उपायुक्त कार्यालय रांची से जाति प्रमाण पत्र बनवाया। दोनों को सिरका पंचायत के महेशपुर गांव का निवासी बताकर जाति प्रमाण पत्र गलत ढंग से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.