किशनगंज, जनवरी 16 -- किशनगंज। ठाकुरगंज में यूपी की लखनऊ एटीएस टीम के द्वारा फर्जी आधारकार्ड बनवाए जाने के खुलाशे के बाद अब किशनगंज पुलिस के द्वारा भी अपने स्तर से जांच की जाएगी। इस मामले को एसपी संतोष कुमार ने गंभीरता से लिया है। एसपी संतोष कुमार ने इस मामले में अन्य किसी की भी संलिप्तता की जांच की बात कही है। मामले में तीन दिन पूर्व उत्तर प्रदेश की लखनऊ एटीएस की चार सदस्यीय टीम ने ठाकुरगंज पुलिस के सहयोग से दूसरे की आईडी से फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के एक सदस्य को मुंशीभिट्टा स्थित दुकान से गिरफ्तार किया था। आवश्यक पूछताछ के बाद एटीएस टीम आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर यूपी रवाना हुई है। एटीएस की विशेष टीम ने आरोपी के दुकान से छापेमारी करते हुए लैपटाप, 13 क्लोन थंब, आई और थंब स्केनर, प्रिंटर, मुहर, कई प्रकार के दस्तावेज बरामद क...