बिजनौर, फरवरी 7 -- धामपुर से गिरफ्तार फर्जी आईबी अधिकारी सलाखों के पीछे पहुंच गया है। फर्जी आईबी अधिकारी मनोज चौहान की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। एसटीएफ मेरठ व धामपुर पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी खुद को खुफिया विभाग का अधिकारी बताकर न केवल पुलिस अधिकारियों से संपर्क करता था, बल्कि अन्य सरकारी महकमों पर भी रौब जमाने की कोशिश करता था। आरोप है कि वह लोगों के काम कराने के नाम पर कथित रूप से आर्थिक लाभ भी उठाता रहा। जांच एजेंसियों के अनुसार मनोज चौहान पिछले काफी समय से धामपुर के गुलमोहर रेस्टोरेंट के पास किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस रिकॉर्ड में उसका मूल निवास स्थान नगीना क्षेत्र का एक गांव का बताया जा रहा है। उसके कॉल डिटेल और संपर्क सूत्रों की जांच में सामने आया कि उसने खुद को आईबी अधिकारी बताकर विभिन्न थानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.