मुरादाबाद, जनवरी 12 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी युवक ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर मझोला क्षेत्र निवासी युवती और उसकी चचेरी बहनों के फोटो और वीडियो एडिट करके वायरल कर दिए। आरोपी ने पीड़िता को तरह-तरह की धमकी देकर ब्लैकमेल भी किया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मझोला पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मझोला थाना के नया मुरादाबाद चौकी क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी अली हुसैन ने 22 नवंबर और 25 नवंबर को उसके नंबर पर कॉल करके गाली गलौज की। विरोध करने पर उसने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर इस्मोकर-005 नाम से फर्जी आईडी बाकर पीड़िता और उसकी चचेरी बहनों के फोटो लगाकर उस पर अश्लील वीडियो व फोटो एडिट करके वायरल कर दिए। आरोपी वायरल एडिटेड फोटो व वीडियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.