देवघर, फरवरी 4 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट किए गए हैं। पीड़िता ने थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। युवती ने थाना में दिए गए आवेदन में बताया है कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पहचान का दुरुपयोग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी अकाउंट बनाया है। आईडी से उसकी छवि खराब करने के उद्देश्य से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं। इससे न केवल सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, बल्कि मानसिक तनाव भी बढ़ गया है। पीड़िता का कहना है कि फर्जी आईडी के जरिए उसके परिचितों और रिश्तेदारों को भी आपत्तिजनक सामग्री भेजी जा रही है, जिससे वह काफी परेशान है। उसने आरोप लगाया है कि यह पूरी साजिश बदनाम करने और मानसिक प्रताड़ना देन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.