प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयागराज। कर्नलगंज क्षेत्र के एक युवक की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर फोटो पोस्ट कर परिचितों को रिक्वेस्ट भेजने का मामला सामने आया है। कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बैंक रोड निवासी अंशु यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शातिर ने उनने नाम की इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर उनकी फोटो पोस्ट की है। आईडी में पीड़ित के नाम के साथ उसके दोस्त की फोटो का भी इस्तेमाल किया गया है। फर्जी आईडी से पीड़ित के जानने वालों को रिक्वेस्ट भेजा जा रहा है। जिससे पीड़ित को परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.