गोरखपुर, दिसम्बर 16 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। खुद को आईएएस अधिकारी बताकर लोगों को जाल में फंसा करोड़ों की ठगी करने का आरोपी ललित किशोर उर्फ गौरव कुमार सिंह के शैक्षणिक दस्तावेजों में भी फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है। पुलिस ने उसके शैक्षणिक दस्तावेजों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। हाईस्कूल से लेकर स्नातक (बीएससी) तक के सभी अंकपत्र और प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। पीएचडी के दावे की भी जांच हो रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ललित किशोर बिहार के सीतामढ़ी जिले के मेहसौल गांव का है। पुलिस की जांच में उसके वास्तविक जन्मतिथि में हेरफेर की आशंका है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसकी वास्तविक जन्मतिथि वर्ष 1992 बताई जा रही है, जबकि दोबारा हाईस्कूल का प्रमाणपत्र बनवाते समय उसने जन्मतिथि वर्ष 2005 दर्शाई है। उम्र कम दिखाने के उद्देश्य से ...