पीलीभीत, फरवरी 20 -- जिला पंचायत के ठेकेदार ने फर्जी अभिलेख लगाकर फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया गया है। एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम मथनाजप्ती निवासी पवनदीप सिंह ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह जिला पंचायत में वर्ष 2014 से ठेकेदारी कर रहा है। उसने 12 दिसंबर 2025 को ईनिविदा नियमानुसार प्रस्तुत की थी। इसमे निविदा संख्या तीन में उसका टेंडर स्वीकार हो गया था। बाकी चार अन्य टेंडर तकनीकी आधार पर निरस्त कर दिए गए। नौ जनवरी 2026 को ईटेंडर विभाग से उसे मैसेज आया कि उसके टेंडर निरस्त हो गए हैं। जब उसने विभाग से व्यक्तिगत रूप से पता किया तो ईस्टांप पेपर के आधार पर टेंडर निरस्त होने की बात कही गई। इस संबंध में उसने 13 जनवरी को रज...