अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। फर्जी अभिलेखों के आधार पर एक व्यक्ति ने अपने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र नगर निगम से जारी करा लिया। जबकि उनकी मृत्यु अहमदाबाद में हुई थी। वहां भी मृत्यु प्रमाण पत्र बना हुआ है। जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने पर सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जन्म मृत्यु विभाग में लिपिक सत्यप्रकाश ने तहरीर दी थी। इसमें कहा था कि मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय के पत्र प्राप्त हुआ, जिसके अनुसार दादों क्षेत्र के गांव नवाबपुर निवासी कैलाश चंद्र ने डीएम को शिकायत दी थी। इसमें कहा था कि गुजरात के अहमदाबाद जिले के अशोक कुमार वर्मा के दो मृत्यु प्रमाण पत्र अलग-अलग दिनांकों में निर्गत हुए थे। इस संबंध में रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) अहमदाबाद नगर निगम को पत्र लिखकर जानकारी मांगी। इस पर अहमदाबाद न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.