हरिद्वार, जून 14 -- शिवालिक नगर निवासी बीएचईएल से सेवानिवृत्त सीनियर ड्राफ्टमैन के साथ साइबर ठगों ने फर्जी सीबीआई अफसर बनकर करीब 40 लाख रुपये की ठगी कर ली। खुद को सीबीआई का अधिकारी और फिर जज बताकर पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट कर परिवार को जेल भिजवाने की धमकी दी गई। तीन दिन तक लगातार वीडियो कॉल पर पत्नी समेत पीड़ित को डराते रहे। पुलिस के मुताबिक बीएचईएल से रिटायर 62 वर्षीय हरवंश लाल ने शिकायत कर बताया कि नौ जून की सुबह व्हाट्सएप कॉल में एक व्यक्ति ने पुलिस की वर्दी में खुद को सीबीआई अफसर संजय कुमार बताया। बताया कि हरवंश लाल के आधार कार्ड से सिम लेकर वसूली और हवाला कारोबार में इस्तेमाल किया गया। पीड़ित सेऑनलाइन पूछताछ और वीडियो कॉल के जरिए निर्देश दिए जाने लगे। इसके बाद पीड़ित की पत्नी रानी को कॉल कर विजय खन्ना नामक एक व्यक्ति ने धमकाया जो खुद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.