बागपत, मार्च 1 -- एसपीसीए के फर्जी अध्यक्ष बन लोगो को ठगने वाले फर्जी डॉ जितेंद्र ने प्रतिबंध के बाद एक बार फिर दिल्ली सहारनपुर रोड पर स्थित अपने कार्यालय पर एसपीसीए का बोर्ड लगा लिया है। जिसकी सूचना मिलने पर सीवीओ ने नोटिस जारी किए जाने के निर्देश पर फर्जी अध्यक्ष को तीन दिन में बोर्ड हटाने का अल्टीमेटम दिया है। सीवीओ डॉ अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि फर्जी अध्यक्ष और फर्जी डॉ जितेंद्र वर्मा पर पहले भी करवाई की गई थी। जिसमे उनके एसपीसीए सोसाइटी के अभिलेख फर्जी पाए गए थे। जिसको लेकर मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन हैं। बताया कि उनके खुद के पशु चिकित्सक के दस्तावेज भी फर्जी पाए गए थे। इसके अलावा बागपत कोतवाली में भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। सीवीओ ने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ पशु व्यापारियों से अवैध उगाही की दर्जनों शिकायते आ चुकी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.