अंबेडकर नगर, फरवरी 13 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने वाले शिक्षकों के परिचय पत्र क्यूआर कोड युक्त होंगे। इससे आसानी से फर्जीवाड़े को रोका जा सकता है। परिषद ने वेबसाइट पर परिचय पत्र को अपलोड कर दिया है। जिसको प्रिंट करके केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक के हस्ताक्षर के बाद डीआईओएस से प्रति हस्ताक्षरित कराएंगे। परिचय इस बार दो प्रतियों में बनाया जाएगा, एक प्रति डीआईओएस ऑफिस में रिकॉर्ड के रूप में जमा रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि बिना परिचय पत्र के केंद्र के अंदर कोई भी मौजूद नहीं रहेगा। इस बार बोर्ड परीक्षा में 6000 से अधिक कक्ष निरीक्षक लगाए जा रहे हैं। बोर्ड की तरफ से भेजे गए निर्देश के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक दो प्रतियों में प्राप्त परिचय पत्र में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.