मुरादाबाद, नवम्बर 24 -- कटघर थाना पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के न्यू खुशहाल नगर निवासी शिवसेना(यूबीटी) के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा की पत्नी मंजू अरोड़ा की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तीनों आरोपियों ने फर्जीवाड़ा कर उनकी 22 बीघा जमीन बेचने की कोशिश की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू खुशहाल नगर निवासी वीरेंद्र अरोड़ा शिव सेना(यूबीटी) के जिला प्रमुख हैं। उनकी पत्नी मंजू अरोड़ा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह हाईवे कांट्रेक्टर प्राइवेट लिमिटेड फर्म की डायरेक्टर हैं। मंजू अरोड़ा ने बताया कि उनकी कंपनी ने गलशहीद के गांधीनगर निवासी तरुण रस्तोगी और उनकी मां सुषमा रस्तोगी से उनकी कटघर के भैंसिया गांव में स्थित 22 बीघा जमीन खरीदने को अनुबंध किया था, लेकिन जमीन पर मुकदमे...