बाराबंकी, मई 25 -- सूरतगंज। फर्जी कागजात लगाकर सरकारी योजना में आवेदन कर 15 लोगों ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये का लोन करा लिया। उनका पता न लगने पर ग्रामीण बैंक मोहम्मदपुर खाला के शाखा प्रबंधक सीमा ने खाताधारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से इनको आटा चक्की, टेंट हाउस, हैंडलूम, गारमेंट आदि के उद्योग के लिए बैंक ने लोन दिया था। मोहम्मदपुर खाला में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की शाखा है। 2020-21 के बीच प्रधानमंत्री मुद्रा लोन के लिए आवेदन कर 15 लोगों ने गलत तरीके से एक करोड़ 25 लाख रुपये हड़प लिए। पैसे हड़पने में पिपरी निवासी अरूण कुमार, जठवासी के रानू सिंह, बैरागीपुर गांव की कल्पना सिंह, पिपरी के मुकेश, बैरागीपुर की पूजा सिंह, जठवासी के अमरेंद्र सिंह, जयसिंहपुर के सुभाष चन्द्र, बैरागीपुर की सारिका सिंह, दोहाई के राजेश कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.