कौशाम्बी, दिसम्बर 8 -- जमीन की खरीद-फरोख्त में फर्जीवाड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मिर्जापुर खोजवापुर के एक मृतक की जमीन उसके भाइयों ने फर्जी तरीके से बैनामा कर दिया। मामले की जानकारी आश्रितों को हुई तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिर्जापुर खोजवापुर गांव की पूजा देवी के पति योगेंद्र सिंह की मौत 12 फरवरी वर्ष 2017 को हुई थी। पति की मौत के बाद पूजा देवी अपने बेटे राजेश सिंह, राकेश सिंह और मुकेश सिंह को लेकर कानपुर के पनकी चली गई। वहां किराये का मकान लेकर पूजा देवी रहती है। रोजी-रोटी के लिए वह चाय की दुकान चलाती है। पूजा देवी लंबे समय बाद गांव आई तो उसे पता चला कि उसकी जमीन को फर्जी तरीके से बेच दिया गया है। उप निबंधक कार्यालय से अभिलेख निकलवाए गए तो उसके होश उड़ गए। उसके देवर तुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.