हाजीपुर, मई 22 -- चेहराकलां, संवाद सूत्र। कटहरा थाने की पुलिस ने जमीन का फर्जी कागजात तैयार कराने वाले आदतन अपराधियों के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिसमें चेहराकलां गांव से अशोक राय एवं जीतू राय शामिल है। मामले में छह माह पूर्व चेहराकलां गांव से प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। बताया गया है कि गोरौल कटहरा थाना कांड संख्या 521/24 के प्राथमिकी में लगाए आरोप के अनुसार चेहराकलां गांव के माया राय सहित 5 लोगों पर पारस राय तथा नारद राय के जमीन का दाखिल -खारिज अपनी पत्नी का बताकर फर्जी जमाबंदी महापति देवी के नाम पर कायम करा लेने और जमीन को दखल कब्जा कर लेने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.