संतकबीरनगर, फरवरी 16 -- संतकबीरनगर, निज संवाददात। मगहर कस्बे में अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाण-पत्र बनवाने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार लोगों के जाति प्रमाण-पत्र निरस्त कर दिए। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय जाति प्रमाण-पत्र सत्यापन समिति ने तकिया बाजार निवासी अभिमन्यु प्रसाद, उसके पिता रामेश्वर प्रसाद, माता व बहन का 'तुरैहा' जाति प्रमाण-पत्र तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया। जांच में स्पष्ट हुआ कि संबंधित परिवार 'तुरैहा' नहीं बल्कि 'तुरहा' जाति का है, जो किसी भी आरक्षित श्रेणी में शामिल नहीं है। शिकायत अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगल प्रसाद वर्मा, अधिवक्ता कुलदीप मिश्र और ठेकेदार उमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने साक्ष्यों के साथ की थी। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति ने राजस्व अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.