गुड़गांव, जनवरी 16 -- गुरुग्राम। फर्जी मालिक बनकर दूसरों की जमीन बेचने वाले गिरोह के दूसरे मुख्य आरोपी को गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा-1 ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। गिरोह ने असली मालिकों के नाम पर फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाकर करीब एक करोड़ 83 लाख 22 हजार रुपये की जमीन ठिकाने लगा दी थी। ठगी का यह मामला तब सामने आया जब असली मालिक विनीत कश्यप और उनके भाई विनोद कश्यप को अपनी जमीन बिकने की भनक लगी। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने वर्ष 1989 में सोहना के गांव खत्रिका में लगभग 46 कनाल जमीन खरीदी थी। अगस्त 2024 में उन्हें पता चला कि कुछ जालसाजों ने उनके नाम के फर्जी दस्तावेज तैयार किए और खुद को विनीत और विनोद कश्यप बताकर उनकी पुश्तैनी जमीन किसी तीसरे पक्ष को बेच दी। एसटीएफ और आर्थिक अपराध शाखा की जांच में पता च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.