बगहा, दिसम्बर 18 -- बेतिया। पश्चिमी चंपारण जिले में चार पहिया वाहन रखने वाले तथा इनकम टैक्स रिटर्न भरने वाले भी राशन उठा रहे हैं। ऐसे 50 हजार लाभुकों को चिन्हित किया गया है। बेतिया अनुमंडल में फर्जी लाभुक सबसे अधिक मिले हैं। सरकार की ओर से सभी प्रखंडों में की गई जांच के दौरान लाभुकों के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। इसमें कई ऐसे लोग भी शामिल हैं जिनके पास कई बीघे जमीन उपलब्ध है। सदर एसडीएम विकास कुमार ने बताया कि कइयों के पास दो पहिया और चार पहिया वाहन हैं। वहीं कइयों ने दूसरे सरकारी लाभ के लिए एलपीसी जमा किया है। जीएसटी रिटर्न भरने वाले व्यवसायियों ने भी फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवा कर राशन उठाया है।जांच रिपोर्ट में कई प्रकार के चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। वर्षों से जनप्रतनिधि व दलालों के मेल से ये लोग राशन का उठाव कर रहे हैं। अवैद्य...