हरदोई, जनवरी 1 -- हरदोई। सदर तहसील क्षेत्र में बाजरा खरीद में हुए फर्जीवाड़े के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। किसानों के नाम पर फर्जी अभिलेख तैयार कर बाजरा खरीद में अनियमितता किए जाने का मामला सामने आने के बाद जांच कराई गई। इसमें अब तक पांच लोगों की संलिप्तता उजागर हुई है। एसडीएम सदर सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि सवायजपुर तहसील क्षेत्र निवासी ब्रजलाल, आदर्श कुमार एवं अमन बाबू ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बाजरा खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इन लोगों ने वास्तविक किसानों के बजाय फर्जी अभिलेख तैयार कर बाजरा बिक्री दर्शायी। मामले में चकबंदी लेखपाल ने बाजरा बिक्री को प्रमाणित किया, जबकि क्रय केंद्र प्रभारी अमिता कुमारी की भी संलिप्तता पाई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.