गोंडा, मार्च 19 -- रुपईडीह, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत फरेंदा शुक्ल में नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए सीएमओ ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। इस संबंध में कैसरगंज से भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने जिलाधिकारी को एक पत्र लिखा था। डीएम ने मामले में सीएमओ को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे। शासन से निर्माण की स्वीकृत मिलने के बाद स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में कहा कि ब्लॉक रुपईडीह की कुल आबादी करीब 4 लाख से अधिक है। जबकि एक लाख की आबादी पर एक सीएचसी होना चाहिए। ब्लॉक में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है जो ब्लॉक मुख्यालय एवं गोंडा-बहराइच मुख्य मार्ग से करीब 18 किलोमीटर दूर खरगूपुर में स्थित है। ऐसी स्थिति में स्थानीय लोगों, मार्ग दुर्घटना में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.