लखनऊ, मार्च 29 -- नगर निगम के जोन 7 में स्थित फरीदी नगर का नाला कचरा से भर गया है। इसका पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के घरों के सामने और सड़क पर इसका बह रहा है। कुछ लोगों के घरों में सीवर लाइन के जरिए पानी बैक होकर शौचालयों में भर जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार जोनल कार्यालय में शिकायत की। बावजूद इसके सफाई के लिए नगर निगम के कर्मचारी नहीं आए। स्थानीय निवासी राधे लाल रावत, धीरज रावत, शिव राम रावत, सतेंद्र रावत, नौमी लाल रावत और पिंटू रावत ने बताया कि पिकनिक स्पॉट रोड पर स्थित फरीदी नगर में घरों का गंदा पानी निकासी के लिए छोटा नाला बना हुआ है। इस नाले की सालों से सफाई नहीं हुई है। जिसके कारण नाला पूरी तरह से कचरे से पट गया है। मोहल्ले की मुख्य सड़क के नीचे से जहां से नाला क्रास हुआ है वहां पर पानी निकलने के लिए डाली गई पाइप लाइन का मुहाना कच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.