फरीदाबाद, जनवरी 21 -- फरीदाबाद के बल्लभगढ़ डिपो से हरिद्वार और देहरादून के लिए जाने वाली बस सेवा को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। रोडवेज प्रबंधन ने दोनों बसों को बंद करने की वजह यात्रियों की संख्या कम होना बताई है। बस बंद होने के कारण यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बल्लभगढ़ बस डिपो से रोजाना दो बसें हरिद्वार जाने के लिए निकलती थीं। यहां से पहली बस सुबह 5:30 बजे रवाना होती है। वहीं दूसरी बस रात को 8 बजे हरिद्वार के लिए जाती है, लेकिन अब केवल सुबह की 5:30 बजे रवाना होने वाली बस की सेवा ही लोगों को मिल पा रही है, क्योंकि रोडवेज द्वारा रात 8 बजे हरिद्वार जाने वाली बस को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। देहरादून जाने वाली बस को भी पिछले कई दिन से बंद किया हुआ है। यह बस भी बल्लभगढ़ बस डिपो से सुबह 9 बजे निकलती थी। बस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.