फरीदाबाद। हिन्दुस्तान, अगस्त 2 -- स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते पांच सालों में सक्रिय चोरों ने दस हजार से अधिक वाहन गायब किए। चोरी के इन मामलों में पुलिस ने अब तक करीब चार हजार से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रति वाहन 50 हजार रुपये का भी अगर हिसाब लगाया जाए तो साल-2020 से अब तक चोरों ने शहर से 50 करोड़ से अधिक कीमत के वाहन गायब किए हैं। इससे आमजनों की चिंता लगातार बढ़ रही है। फरीदाबाद को औद्योगिक नगरी के रूप में भी जाना जाता है। यहां प्रदेश में गुरुग्राम के बाद सबसे अधिक वाहन है। बताया जा रहा है कि फरीदाबाद में छोटे-बड़े वाहनों की संख्या 16 लाख से अधिक है। इनमें बाइक की संख्या सबसे अधिक है, इससे सड़क पर अक्सर दबाव बना रहता है। लोगों का कहना है कि शहर में पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.