फरीदाबाद, अगस्त 12 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मंगलवार रात से भारी माल वाहक वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इस बाबत पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर 12 अगस्त यानि मंगलवार रात 10:00 बजे से 13 अगस्त यानि बुधवार दोपहर 2:00 बजे तक फरीदाबाद में भारी मालवाहक वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। साथ ही फरीदाबाद से दिल्ली में भी ऐसे वाहनों का प्रवेश पूर्णत: वर्जित है। इसी तरह 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 14 अगस्त की रात 10 बजे से 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा। साथ ही दिल्ली भी भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिबंध के दौरान दूध, फल, सब्ज, खाद्य पदार्थ, दवाइयां,मेडिकल सप्लाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.