फरीदाबाद, मार्च 31 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश में सिंचाई विभाग की जमीन पर सबसे ज्यादा अवैध कब्जे हैं। इस वजह यहां पर नहर किनारे न तो पौधारोपण हो पा रहा है न ही यहां पर सड़क निर्माण की परियोजना पूरी हो रही हैं। सिंचाई विभाग की जमीन पर 3,324 लोगों ने वर्षों से अवैध कब्जे किए हुए हैं। सिंचाई विभाग ने कब्जा होने के वक्त कार्रवाई की होती तो सिंचाई विभाग की जमीन पर प्रदेश में सबसे ज्यादा कब्जे न हुए होते। गुरुग्राम नहर किनारे दिल्ली-आगरा हाईवे से लेकर डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे तक नहर की उत्तर दिशा में पटेल नगर और प्रेम नगर झुग्गी बस्ती हैं। इसमें तीन हजार के आस-पास पक्के घर बने हुए हैं। इस जमीन की चौड़ाई 100 फीट और पांच हजार फीट लंबाई है। इस तरह यह जमीन करीब 11 एकड़ बनती है। इस जमीन पर करीब 40 वर्ष से झुग्गियां बनी हुईं हैं। सिंचाई विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.