फरीदाबाद, मार्च 29 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। फरीदाबाद में सरकारी रिकॉर्ड को डिजिटल रूप दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उपायुक्त विक्रम सिंह ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर मॉडर्न रिकॉर्ड रूम तैयार करने के काम की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पुराने रिकॉर्ड को जल्द से जल्द स्कैन कर ऑनलाइन अपडेट किया जाए, ताकि दस्तावेज सुरक्षित रह सकें और जनता को डिजिटल सुविधा मिल सके। डीसी ने कहा कि डिजिटल रिकॉर्ड से कागजात के फटने या खराब होने की समस्या खत्म हो जाएगी। साथ ही, भूमि रिकॉर्ड जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को आसानी से एक्सेस किया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिकॉर्ड रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि सुरक्षा और पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने एसडीएम स्तर के अधिकारियों से कहा कि वे अपने अधीनस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.