फरीदाबाद, नवम्बर 4 -- फरीदाबाद के बल्लभगढ़ की श्याम कॉलोनी में सोमवार शाम एक सनसनीखेज घटना में 12वीं कक्षा की छात्रा को बाइक सवार युवक ने गोली मार दी। घायल छात्रा को गंभीर हालत में सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दी है। छात्रा को गोली मारने की घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अपनी दो सहेलियों के साथ जा रही छात्रा को आरोपी गोली मारता दिख रहा है। भगत सिंह कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र जैन की बेटी कनिका जैन रावल कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं की छात्रा है। सोमवार शाम करीब 5 बजे वह श्याम कॉलोनी स्थित क्लास मीट लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही थी। आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.