फरीदाबाद। हिन्दुस्तान, मई 3 -- दिल्ली से सटे एनसीआर के शहर फरीदाबाद के मोहना गांव से यमुना पोंटून पुल तक करीब 4 किलोमीटर लंबी नई सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क के बनने से आसपास के 12 गांवों के लगभग 20 हजार लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। टेंडर खोल दिया गया है और अगले 15 दिन में काम शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि, मोहना गांव से यमुना पर पोंटून पुल तक बनी सड़क पिछले कई सालों से जर्जर हालत में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात के मौसम में लोगों को यहां से गुजरना बेहद मुश्किल हो जाता है। खासकर रात के समय सड़क पर अंधेरा होने के कारण कई बार वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। यह सड़क मोहना को यमुना पोंटून पुल से जोड़ती है, जो दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा से संपर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.