फरीदाबाद, फरवरी 24 -- फरीदाबाद के सेक्टर-55 के निवासियों के लिए अच्छी खबर है कि नगर निगम जल्द ही पुरानी और जर्जर पेयजल पाइपलाइन को बदलने जा रहा है। लंबे समय से लोग गंदे पानी और बार-बार होने वाली लीकेज की समस्या से परेशान थे। निगम ने गर्मी आने से पहले नई लाइन बिछाने का लक्ष्य रखा है। वहीं नंगला सरपंच चौक पर पाइपलाइन टूटने से फिलहाल जलापूर्ति ठप है और लोग निजी टैंकरों पर निर्भर हैं जिन्हें जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया गया है।20 हजार लोगों को होगा लाभ निगम के इस कदम से न केवल पेयजल की गुणवत्ता सुधरेगी बल्कि आपूर्ति भी बेहतर हो सकेगी। इससे सेक्टर के करीब 20 हजार लोगों को लाभ होगा। सेक्टर-55 में वर्षों से पहले पेयजल लाइन बिछाई गई थी, जो काफी पुरानी हो चुकी है। जगह-जगह लीकेज होने के कारण सीवर और गंदा पानी पेयजल लाइन में मिल जाता है। घरों में क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.