फरीदाबाद, फरवरी 19 -- हरियाणा के फरीदाबाद के भूपानी गांव में पुलिस पार्टी पर हमला कर उनसे मारपीट करने व उनकी वर्दी फाड़ने समेत सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में भूपानी थाना की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहताश उर्फ तोता, रोहित उर्फ भोला और आकाश उर्फ लीलू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी फौज में सिपाही हैं और छुट्टी पर गांव आए हुए थे। इनमें से रोहताश उर्फ तोता और रोहित उर्फ भोला सगे भाई हैं, जबकि आकाश उर्फ लीलू उनके चाचा का बेटा है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 18 फरवरी की रात एक महिला ने भूपानी थाने पहुंचकर अपने पड़ोसियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसका पूरा परिवार एक शादी में गया हुआ है। इसी दौरान उसके पति राजपाल से पुरानी रंजि...