फरीदाबाद, मई 1 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिलेवासियों को दो दिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की है। इससे शुक्रवार और शनिवार को बारिश का अनुमान है। बारिश से मौसम सुहाना होगा और तापमान में गिरावट आएगी। जिले में कुछ दिनों से गर्मी दिन के समय अपने तल्ख तेवर दिखा रही है। दोपहर के समय तपिश अधिक होने से लोग पसीने पोंछने को मजबूर हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 39, जबकि न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश के साथ तेज हवा चलेगी। इससे तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की है। --- चार मई के बाद बढ़ेगी गर्मी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव चार मई तक रहेगी। इस दौरान गर्मी लोगों...