फरीदाबाद। हिन्दुस्तान, मई 4 -- फरीदाबाद की सुंदर कॉलोनी में कई घरों और चार शिक्षण संस्थानों के बाहर भड़काऊ पोस्टर चिपकाने का मामला सामने आया है। इससे आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल पैदा हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी पोस्टरों को हटाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित शाकिर परिवार के साथ सुंदर कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया है कि 1 मई की रात करीब 11:30 बजे वह परिवार के साथ अपने घर पर थे। कुछ देर बाद उन्हें कोई काम याद आया। इसके लिए वह घर का दरवाजा खोलकर बाहर आए तो वहां का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। आसपास के कई घरों और चार शिक्षण संस्थानों के बाहर विवादित और भड़काऊ पोस्टर चिपकाए गए थे। यह भी पढ़ें- सीमा हैदर के घर में घुसा संदिग्ध युवक, पकड़े जाने पर किया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.