नई दिल्ली, जनवरी 30 -- हरियाणा के फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां गरीबी और सिस्टम की बेरुखी ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। यहां 35 साल की महिला की मौत के बाद उसका परिवार एंबुलेंस का खर्च नहीं उठा सका और मजबूरी में शव को ठेले पर रखकर 10 किलोमीटर दूर घर तक ले जाना पड़ा। मृतका की पहचान अनुराधा के रूप में हुई है। वह टीबी (तपेदिक) की गंभीर बीमारी से जूझ रही थी और बुधवार को उसे इलाज के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोपहर करीब 3 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, अनुराधा के इलाज में उनकी सारी जमा-पूंजी खर्च हो चुकी थी। जब शव को घर ले जाने के लिए एंबुलेंस मांगी गई तो निजी एंबुलेंस ऑपरेटर ने 700 रुपये की मांग की। आर्थिक तंगी के चलते परिवार यह रकम भी नहीं जुटा सका।7 साल की बेटी ...