फरीदाबाद, मार्च 24 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। फरीदाबाद नगर निगम के बल्लभगढ़ कार्यालय की पुरानी इमारत को तोड़कर जल्द ही नई और आधुनिक बिल्डिंग बनाई जाएगी। इस नई इमारत के निर्माण पर लगभग 24 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें 30 से अधिक कमरे, आईटी सेल, और दो मंजिला पार्किंग की सुविधा होगी, जिससे अधिकारियों, कर्मचारियों और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। निगम अधिकारियों ने पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्त करने की नपाई का भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा नगर निगम इंजीनियरिंग विभाग ने नई बिल्डिंग के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है। अब अधिकारियों ने इसके निर्माण कार्य की योजना बनानी शुरू कर दी है। नई इमारत में सफाई विभाग, टैक्स विभाग, इंजीनियरिंग विभाग के लिए अलग-अलग कार्यालय होंगे, जहां अधिकारी और कर्मचारी सुचारू रूप से कार्य कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.