फरीदाबाद, जनवरी 5 -- फरीदाबाद। रोहतक में आयोजित आईएमए हरियाणा क्रिकेट लीग के फाइनल में फरीदाबाद टाइगर्स ने हिसार हल्क्स की टीम को एक सनसनीखेज मैच में एक रन से हराया। डॉ निखिल सचदेवा की कप्तानी में पहले खेलते हुए फरीदाबाद टाइगर्स ने बीस ओवर में 158 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में हिसार हल्क्स की टीम ने आखरी बॉल तक खेलते हुए 157 रन बना कर मैच बहुत रोमांचकारी बना दिया। हिसार टीम को आखिरी ओवर में केवल छह रन चाहिए थे लेकिन डॉ निखिल ने आखिरी ओवर स्वयं डालकर ये मैच अपने कब्जे में कर लिया।डॉ आकाश को 68 रन बनाने और दो विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। डॉ बालियान को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया। हरियाणा आईएमए आउटगोइंग प्रधान डॉ एम पी जैन और इनकमिंग प्रधान डॉ सुनीला सोनी ने डॉ अनिल हंस ट्रॉफी फरीदाबाद टाइगर्स को प्रदान की। ------...