फरीदाबाद, जनवरी 4 -- फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद चौराहे पर पैर पर बाइक चढ़ाने को लेकर हुई कहासुनी में चार युवकों ने एक कार चालक को चाकू मारकर घायल कर दिया, जबकि गाड़ी में बैठे एक अन्य युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना दो जनवरी की रात करीब 11:40 पर हुई। सेक्टर 30-33 इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के निवासी सिद्धार्थ आचार्य ने पुलिस को बताया कि वह नोएडा में नौकरी करते हैं। उनकी कंपनी में पंचशील कॉलोनी निवासी अमरेश ने अपनी अर्टिगा गाड़ी लगाई हुई है। 2 जनवरी की रात अमरेश उसे और उसके साथ काम करने वाले रियान तनेजा को छोड़ने के लिए फरीदाबाद आया था। रियान को छोड़ने के बाद वह दोनों ओल्ड फरीदाबाद चौक पर चाय पीने के लिए रुक गए। गाड़ी खड़ी करने के बाद वह चाय की दुकान पर खड़े थे तभी एक बाइक...