फरीदाबाद, मार्च 12 -- फरीदाबाद। नगर निगम चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। बुधवार को छह मेयर महिला उम्मीदवारों और 221 पार्षद उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। सबसे पहले मेयर का चुनाव परिणाम सामने आएगा। बता दें कि दो मार्च को मेयर और 45 पार्षदों के लिए चुनाव हुआ था, इसमें वार्ड-36 से पार्षद पद के भाजपा उम्मीदवार कुलदीप सिंह साहनी को निर्विरोध चुन लिया गया था। बुधवार को फरीदाबाद को 45 पार्षद और एक मेयर मिल जाएगा। सुबह 11:00 बजे तक परिणाम आने की उम्मीद है। मतगणना के लिए नौ मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के मददेनजर ट्रैफिक भी डायवर्ट किया जाएगा। मेयर और पार्षद के लिए तीन राउंड तक मतगणना होगी। मेयर पद और 45 पार्षद पद के लिए मतगणना बुधवार सुबह 8:00 बजे से मतगणना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.