फरीदाबाद, मार्च 28 -- फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में दिनदहाड़े कॉलेज के बाहर एक छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन लड़कों को को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें छापेमारी कर रही है। बल्लभगढ़ में दो समूहों के बीच झड़प के बाद कॉमर्स के फर्स्ट ईयर के एक छात्र की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अग्रवाल कॉलेज के बाहर हुई। हिमांशु और उसके 10 से 12 साथियों ने गर्ग कॉलोनी पार्ट-2 के रितेश कुमार पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि रितेश के पिता संतोष कुमार शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि हिमांशु ने कथित तौर पर उनके बेटे पर हमला किया और उसके सीने में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। संतोष ने पुलिस को बताया कि उन्हें फोन पर घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.