फरीदाबाद, नवम्बर 6 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में चल रहे हरियाणा ओलंपिक खेलों के तहत फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने लॉन टेनिस में शानदार प्रदर्शन किया। फरीदाबाद के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों एकल, युगल और मिश्रित युगल में स्वर्ण एवं रजत पदक पर कब्जा किया। फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने कुल सात पदक जीते। यह सभी खिलाड़ी राज्य खेल परिसर स्थित फरीदाबाद टेनिस अकादमी में अभ्यास करते हैं। पुरुषों की एकल प्रतिस्पर्धा में सोनीपत के अजय मलिक ने फरीदाबाद के जय राणा को हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं जय राणा को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं भिवानी के युगांक भारद्वाज को कांस्य पदक हासिल किया। महिलाओं की एकल प्रतिस्पर्धा में फरीदाबाद की ईहा जोशी ने अपने ही जिले की आनंदिता उपाध्याय को मात दी और स्वर्ण पदक हासिल किया। आनंदिता को रजत और अवनी को कांस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.