फरीदाबाद, जनवरी 6 -- फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में मंगलवार सुबह-सुबह दो पक्षों में पथराव हो गया। इस घटना में कई लोगों को हल्की-फुल्की चोटें भी लगी हैं। डबुआ थाना पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ एक-दूसरे की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर दोनों पक्षों से मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात को नेहरू कॉलोनी निवासी जाकिर और शब्बीर के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने इस मामले को शांत करवा दिया था और सुलह करने के लिए मंगलवार को बातचीत करने का निर्णय लिया था। फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में मंगलवार सुबह दो पक्षों में पथराव हो गया। इस घटना में कई लोगों को चोटें लगी हैं। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ एक-दूसरे की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपियों को गिर...