फरीदाबाद, फरवरी 15 -- हरियाणा के फरीदाबाद की नीमका जेल में बीते दिनों हुई एक आतंकी की हत्या के बाद जेल प्रशासन ने ऐसा कुछ फैसला ले लिया, कि जिसके विरोध में 40 से ज्यादा कैदी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। दरअसल कैदियों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि उन्हें अबतक हफ्ते में तीन बार अपने घरवालों से जो बात करने की अनुमति दी जाती थी, उसे घटाकर दो बार कर दिया गया है। सबसे खास बात तो यह है कि एक तो उन्हें इसके पीछे की वजह भी नहीं बताई गई, साथ ही जब कुछ कैदी इस बारे में बात करने गए तो उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें सजा देने तक की धमकी दे दी गई। कैदियों ने इस बारे में एक नोट जारी करते हुए अपनी शिकायतें बताईं हैं, जो कि शनिवार को सोशल मीडिया पर ऑनलाइन सामने आया। नोट में उन्हें बताया गया कि कुछ दिन पहले तक उन्हें सप्ताह में तीन दिन अपने घर फोन करने ...