रांची, फरवरी 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) में आयोजित पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से 140 डिप्लोमा विद्यार्थियों का चयन ऑटोमोबाइल क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी इम्पीरियल ऑटो, प्रिथाला (फरीदाबाद) में हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को जूनियर इंजीनियर और डिप्लोमा एप्रेंटिस ट्रेनी के पदों पर नियुक्ति दी गई है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयनित होने वाले 140 विद्यार्थियों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के सर्वाधिक 97 छात्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 22, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के 11, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (ईईई) के 5, मेटलर्जी के 1 और अन्य शाखाओं के 4 विद्यार्थियों ने सफल...