बरेली, जनवरी 3 -- फरीदपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फरीदपुर में डॉक्टर तरुण शर्मा और उनकी टीम ने एक ऑपरेशन में चार वर्षीय बच्चे अभि (पिता उमेश सिंह, माता सरिता देवी) की गर्दन में एब्सेस का इलाज किया। बच्चे को गर्दन में एब्सेस की समस्या थी, जिसके कारण उसे दर्द और असहजता हो रही थी। डॉक्टर तरुण शर्मा और उनकी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे का ऑपरेशन किया और एब्सेस को सफलतापूर्वक निकाल लिया। बच्चे की स्थिति अब स्थिर है। उन्होंने बताया कि एब्ससे में दर्द, बुखार, निगलने में कठिनाई और गर्दन में अकड़न की समस्या रहती है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनुराग गौतम ने कहा डॉक्टर तरुण शर्मा और उनकी टीम ने सफल ऑपरेशन कर बच्चे की नया जीवन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.