बरेली, फरवरी 19 -- फरीदपुर, संवाददाता। बगैर परमिशन के लगाई जा रही बुध बाजार पर प्रतिबंध लगाते हुए नगर पालिका परिषद के ईओ ने संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। पालिका के सख्त रूख से बुधवार को बाजार नहीं लगाई गई। फरीदपुर में बिजली घर के सामने हाईवे से सटी निजी भूमि पर बुध बाजार लगाया जा रहा था। बीते दिनों उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों अवैध बुध बाजार को बंद करने की मांग की। वहीं सेंट मैरी स्कूल प्रबंधन ने जाम लगने का हवाला देकर बुध बाजार बंद करने के लिए कहा। नगर पालिका परिषद ने संचालकों को नोटिस देकर बुध बाजार बंद करने का निर्देश दिया। इसके बाद संचालकों ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने नगर पालिका के ईओ से बुध बाजार को लेकर स्पष्टीकरण मांगा। पालिका के ईओ ने गलत तरीके से बुध बाजार लगाए जाने का हवाला देकर कोर्ट में अपना स्पष...