बरेली, जनवरी 31 -- लुटे गए मोबाइल की लोकेशन पर पुलिस ने एक बदमाश को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान बदमाश ने फरीदपुर के महिला सर्राफ कारोबारी के यहां गहने बेचने की जानकारी दी। पुलिस ने सर्राफ महिला कारोबारी को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरीदपुर के शांति नगर कॉलोनी के संजू दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रहे थे। 14 अक्टूबर को संजू काम के सिलसिले में दिल्ली गए हुए थे। उनकी पत्नी शोभा रानी घर में अकेली थी। आधी रात के बाद बदमाश जीने के रास्ते से उनके घर में घुस आए। उन्होंने शोभा को बंधक बनाकर सोने की चैन,अंगूठी,टॉप्स,पायलें एवं 3000 की नकदी व मोबाइल लूट लिया। बदमाश मौके से फरार हो गए। तत्कालीन पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया। कई महीने बीतने के बाद भी पुलिस वारदात का खुलासा नहीं कर सकी। गुरुवार को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.