बरेली, जनवरी 2 -- फरीदपुर। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद का थाने में समझौता करने पहुंचे महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष की महिलाओं को गेट पर खींचकर पीटा। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर पुलिस ने दो को हिरासत में लिया। अन्य लोग फरार हो गए। कार से महिलाओं को खींचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फरीदपुर के धीरपुर गांव के युवक की शादी पीलीभीत के बिलसंडा के पस्तौर गांव के युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही दंपती में विवाद चल रहा है। चार दिन पहले युवक की मां और बहनों ने बेटे की पत्नी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। युवक की मां के सिर में चोट आने की वजह से पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान शुक्रवार को मायके पक्ष के लोग कई कारों से थाने पहुंचे। युवक की मां और बहनें भी थाने पहुंच गईं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.