बरेली, दिसम्बर 15 -- फरीदपुर। एनएचएआई की टीम ने टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे लगी दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। एक्सीडेंट जोन बने इलाके में अवैध निर्माण हटाने के बाद लोगों ने राहत महसूस की है। फरीदपुर टोल प्लाजा के पास हाईवे के दोनों ओर लोगों ने अवैध कब्जा करके दुकानें लगा ली थी। इस वजह से तमाम वाहन रातभर हाईवे के किनारे खड़े रहते थे। इस वजह से आए दिन हादसे हो रहे थे। लोगों ने एनएचएआई से कार्रवाई की मांग की थी। टोल प्लाजा के पास स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ने भी बच्चों को खतरा बताकर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। इसके बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने टोल प्लाजा के आसपास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। रविवार को टोल प्लाजा मैनेजर कासिम खान, पवन कुमार, संजीव गुप्ता टीम के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे। इस दौरान दुकानदारों में अफरातफरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.